Thursday, June 4, 2020

गली का आशिक...

21 वीं शताब्दी में भी वो,
90 के दौर की मोहब्बत करता है।
हां मजनुओं सा वो अब भी...
छजे से अक्सर उसको ताड़ता है।

गलियों से आते जाते भी,
रास्ता उसका निहारता है।
पब, थरेटर, माल को छोड़...
घाटों पर संग उसके वक़्त बीतता है।

हां मॉडर्न एज में भी वो...
गली का आशिक कहलाता है।
टाइम पास के जमाने में भी जो,
वही बचपन वाला प्यार निभाता है।
वैसे तो हैं लड़कियां बहुत...
पर उस एक को ही वो चाहता है।

सोशल नेटवर्किंग के दौर में भी जो,
चौराहे पर रोक खत उसको पकड़ता है।
हां मॉडर्न एज में भी वो...
गली का आशिक कहलाता है।

नखरे ना उसके कभी समझता वो,
बस यूंही मुंह फूलाता है।
पर फिर भी उसके मैसेज/कॉल का.. 
इंतज़ार उसको बड़ा सताता है।

कहता है वो है "पंडिताइन" उसकी,
बेखौफ हक जताता है।
21 वीं शताब्दी में भी वो,
90 के दौर की मोहब्बत निभाता है।

हां मॉडर्न एज में भी वो...
गली का आशिक कहलाता है।

Friday, December 13, 2019

Friendship

All  says that...
A Friend in need is a Friend indeed.

But if we need a friend just for,
our fulfilment- n -needs. 
Then wanna we call that...
 a True Friendship?

Friendship is about caring,
Without any if- n -buts,
Without any fear- n -tear,
N without any controversy- n -jealousy.

                         


It's a relationship for me, for you n for all.
It's to understand- n -to be understood.

It's a emotion to express,
To feel- n -to be feeled.

It's just for forgiving mistakes,
N also to make it correct.

Wholly, it's all about Goodness,
As it's also a Bond of Affinity- n -Freeness.


Thursday, November 21, 2019

ज़िन्दगी तू कहां खो गई...

                  ज़िन्दगी तू कहां खो गई!
                  संग चलते चलते जैसे,       
                  राहें हो मुड़ गई।
                  ज़िन्दगी तू कहां खो गई!

                  अब ना किसी के चेहरे पर,
                  है मुस्कान बिखरती।
                  नाहिं किसी की बातों से,
                  है मिठास छलकती।
                  ज़िन्दगी ना जाने तू,
                  कहां खो गई है?
                  तेरे ही खोज में ये जहां,
                  तुझसे ही दूर हो गई है।
                  ज़िन्दगी तू कहा खो गई है?








              अब ना वो पहले वाली बात है,
              नाहिं मिलती अब मेलों की सौगात है।
              बचपन की वो हंसी - ठिठौली,
              दोस्तों संग वो हमजोली।
              ज़िन्दगी तू कहां खो गई!
             औरों को संवारते - संवारते,
             खुद को ही भूल गई।
              ज़िन्दगी तू कहां खो गई!

             भागदौड़ भरे इन पलों में,
             लोग लम्हें जीना भूल गए।
             दूरसंचार के युग में,
             अपनों से ही दूर हो गए।
             ज़िन्दगी तुझे सुलझाने में,
              हम खुद में ही उलझ गए।
              तेरी तलाश में ए ज़िन्दगी,
             तुझसे ही दूर हो गए।।


Wednesday, November 6, 2019

चलो अब लौट चलें

सुनो ...
बहुत हो गया खुद से भागना,
चलो अब लौट चलते हैं।
यूं खुद से ही क्या नज़रे चुराना,
चलो ना अब लौट चलते हैं।

क्या रखा इस फरेबी जमाने में,
जहां दो प्यार के बोल नहीं।
ऊपर से तो कुछ और है दिखाती ये दुनियां,
फितरत से इनकी है कौन वाक़िफ यहां।

सैकड़ों की भीड़ में भी,
हर कोई है तन्हाई में डूबा।
खुद से ही बेखबर यहां,
ना जाने है कहां किसे ढूंढता।

 

क्या ढूंढते आए थे यहां,
और क्या है तुमने पाया?
छल-कपट-ईष्या-द्वेष में,
खुद को ही मिटा है दिया।

क्या रखा इस गर्दिश में,
क्यों घुट - घुट कर यूं दर्द में जीना?
छोड़ो अब इस फरेब को,
क्या ही इससे पाना?

सुनो,
बहुत हो गया खुद से भागना,
चलो अब लौट चलते हैं।
सुंदर, सपनों-सा प्यारा,
खुद से ही उम्मीद सजाते हैं।
चलो ना अब लौट चलते हैं।।


Friday, October 4, 2019

गांधी बापू

तुम्हारे उसूलों को किताबों में है कैद किया गया
बापू तुम्हारी नसीहत को अब है भूला दिया गया

अहिंसा के rule को है block किया गया
तुम्हारे बंदरों को अंधा - गूंगा - बहरा करार दिया गया


वैसे तो तुम्हारी जरूरत अब ज्यादा है सबको पड़ती
जिसके जेबों में तुम्हारी मात्रा है जितनी बड़ी
उसकी उतनी ही पूछ है बढ़ती

फिर भी तुम्हारे सत्य मार्ग को unseen और
तुम्हारे सिद्धांतों को है blacklisted किया गया

जबसे तुम्हारी तस्वीर है नोटों पर छप गई
बापू तुम्हारी पूछ अब बस वहीं तक है रह गई

Thursday, October 3, 2019

Relationship


रिश्ते आज कल के ये थोड़ा खास बनाते हैं,
जरूरतें पूरी करने को...
Relationship का नाम बताते हैं।

कभी Domino's तो कभी CCD,
कभी Gucci तो कभी Mochi,
की Demand  हैं फरमाते।
Classy बनते फिरते हैं पर,
खुद की Class कहां ये जान पाते!

ना feelings की है कद्र इन्हें,
ना emotions हैं कोई बाकी।
आज साथ छोड़ा किसी एक का,
कल दूसरे के लिए हैं राजी।

अब तो बदलते रंग देख इनके,
गिरगिट भी बोले wahh ji।
किस्से इनके viral होते,
Stories होती है Trending।
Likes जो इनके कम हो जाते...
बदल देते ये अपनी settings।

रिश्ते आज कल के ये, 
थोड़े खास बनाने लगे हैं...
Time pass करने के लिए ये, 
अब Dil लगाने लगे हैं।।





Monday, July 15, 2019

मां

ये आसमां अपना है, ये मंजिलें अपनी,
पर इन्हें अपना बनाया है तुमने,
तू है तो मैं हूं, तू है तो मैं हूं,
तू है तो मैं हूं - ओ मां।

मुश्किलें जो आयी राहों में, हौसला तुमने बढ़ाया,
लड़खड़ाई जो कभी, तुमने मुझको संभाला,

हारी जो कभी मैं, हिम्मत तुमने  बढ़ाया,
जीत में मेरी मां, संयम तुमने सिखाया,

जब कभी उलझी मैं, तुमने मुझको सुलझाया,
अंधेरे में भी मां, राह तुमने दिखाया,
वक़्त बेवक्त की, वो मेरी चिंता करना,
मेरे फिक्र में मां तेरा, रात भर जगना,
       

सारी खुशियों को तुमने मां, मुझे दे दिया,
पर हर गम को मां, तुमने अकेले ही सहा,
मेरे लिए तू मां, सबसे लड़ी,
ज़िन्दगी में मेरे पर, हर रंग तू भरी,

खुद धूप में जल कर भी, मुझे ममता की छांव में ढ़का,
मेरी मुस्कान के लिए, अपनी खुशियों का त्याग तुमने किया,
अपने हिस्से की रोटी भी, मां तुमने मुझे दे दी,
मेरी इच्छाओ के खातिर, अपने सपनों से बिछड़ गई,

मंज़िल जो ये मिली है, पाया है जो मैंने अपना मुकाम,
बस तेरे साथ से ही मां, उड़ पाई ये ऊंची उड़ान,
ज़िन्दगी जो है ये, है जो ये मेरी कहानी,
सब तेरी दुआ, सब तेरी ही मेहरबानी,
तू है तो मैं हूं, तू है तो मैं हूं,
तू है तो मैं हूं - ओ मां।।